






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टुबर 2021। विशाल सजा धजा पांडाल, सैंकडों की संख्या में ग्रामीण, व्यवस्थाएं बनाने में जुटे कार्यकर्ता, स्वागत और सामूहिक भोज ये दृश्य किसी मेले, जागरण के नहीं बल्कि क्षेत्र में सोमवार को गांव रीड़ी में हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के देखने को मिले है। क्षेत्र में अभी तक हुए कैम्पों में सर्वाधिक सफल कैम्प के रूप में गांव रीड़ी मिसाल बन गया है। कैम्प की व्यवस्थाओं और ग्रामीणों का जोश देख कर यहां पहुंचे सभी विभागों के अधिकारी भी उत्साहीत रहे एवं मौके पर ही जोश के साथ ग्रामीणों के कार्यों को निस्तारित किया। ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार ने बताया कि सरपंच गुड्डीदेवी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ की अगुवाई में युवा टीम भी सक्रिय रही। शिविर में 41 आवेदकों को उनके पुराने आवासीय गृहों का पट्टा दिया गया एवं 61 आवेदकों की पत्रावलियां पूर्ण की गई। इसके अलावा 201 जन्म, 25 मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए, 10 वृद्धावस्था, 3 विधवा पेंशन जारी की गई एवं 25 नए जाब कार्ड वितरण किए गए। शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 38 खाता विभाजन, 307 रिकार्ड दुरूस्तीकरण और 31 रास्ते के प्रकरण निपटाए गए। कैम्प में उत्कृष्ट कार्य करने पर पटवारी सीताराम नाई एवं उनकी टीम का ग्रामीणों द्वारा आभार भी जताया गया। यहां समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग कुमारी पप्पु मेघवाल एवं सुशीला देवी को ट्राईसाईकिलों का वितरण किया गया। इन दोनो का चयन प्री कैम्प में किया गया था। कैम्प के दौरान एसडीएम दिव्या चौधरी, विकास अधिकारी रामचंद्र जाट, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सहित सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारियों ने अभी तक के आयोजित कैम्पों में रीड़ी की व्यवस्थाओं को सर्वाधिक सराहनीय बताया।
जनप्रतिनिधि भी हुए शामिल, बांटे पट्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के सबसे बडे गांवों में शामिल रीड़ी में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। यहां पहुंचे पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के हाथों से आवासीय पट्टों का वितरण करवाया गया। इस मौके पर गोदारा ने राज्य सरकार के इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया एवं इसके माध्यम से वर्षों से लंबित कार्यों के होने पर सरकार का आभार जताया। शाम को शिविर में विधायक गिरधारीलाल महिया भी पहुंचें एवं शिविर का अवलोकन करते हुए अधिकाधिक ग्रामीणों को राहत देने के निर्देश सभी विभाग के अधिकारियों के दिए।










