






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स श्रीडूंगरगढ़। जन जागृति मंच के अध्यक्ष तोलाराम मारू ने क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया से मुलाकात कर एक ज्ञापन श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के पट्टेधारी लोगों के संदर्भ में दिया। ज्ञापन में मारू ने बताया कि आज से 20 वर्ष पहले नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अनेक लोगों के पट्टे बनाए गए थे उन पट्टों पर क्रम संख्या चार में यह शर्त लगाई गई है कि यह आवंटन भू-खंड व उस पर निर्मित भवन किसी अन्य को विक्रय दान अथवा हस्तांतरित नहीं किया जाएगा। ऐसे दान विक्रय हस्तांतरण पर सदैव प्रतिबंध रहेगा और आंवटी की मृत्यु के उपरांत भी उसका वैधानिक उत्तरदाई ही आवंटी माना जाएगा। इस आवंटी पर भी किसी को विक्रय दान स्थानांतरण कभी नहीं करने की शर्त लागू रहेगी ।मारू ने ज्ञापन में बताया कि ऐसे लोगों को हस्तांतरण करने की अनुमति नगर पालिका के द्वारा दी जाए तथा उनको एनओसी भी जारी की जाए। नियमानुसार कोई लीज या राशि जमा करानी है तो वह आवंटी जमा करा सकते हैं । प्रशासन शहरों के संग अभियान में इसका समाधान किया जाए जिससे अनेकों लोगों का हित होगा।विधायक महोदय ने जनहित में शीघ्र उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।



