May 20, 2026
IMG-20211022-WA0014

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। आज सुबह की पहली खबर बड़े नुकसान की खबर है। कस्बे के बाजार में अलसुबह सोने के एक कारीगर की दुकान में आग लगने से भारी नुकसान हो गया है। कस्बे के भादाणी कटले में सुबह करीब 3 बजे सिकंदर बंगाली की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। चौकीदार ने पुलिस को सूचित किया व सूचना मिलते ही थानाधिकारी वेदपाल शिवराण व फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। शिवराण ने विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और फायर ब्रिगेड ने 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है परन्तु प्रथम दृष्टया दुकान मालिक को मशीनें जलने से लाखों का नुकसान हो गया है। बता देवें कटले में बड़ी संख्या में ज्वेलर्स काम करते है और अगर आग फैलती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भादाणी कटले की एक दुकान में लगी आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुकान में आग की सूचना चौकीदार ने पुलिस को दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। व्यापारी को मशीनें जलने से बड़ा नुकसान हुआ है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दमकल ने मौके पर पहुंच कर बुझाई आग।