






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। कस्बे के युवक इस्माइल ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए पूर्व पार्षद रामचंद्र राठी के हजारों रुपए लौटा दिए। पूर्व पार्षद रामचंद्र राठी ने बताया कि वे आज सुबह सब्जी लेने सब्जी मंडी मोमासर बास पहुंचे। यहां से निकलते हुए सब्जी फरोश नदीम की दुकान के आगे उनके 5,500 रूपए गिर गए। नदीम का रिश्तेदार युवक इस्माइल पुत्र अयुब निवासी वार्ड 10 को ये रूपए मिले और उसने नदीम को भी जानकारी दी। तीन घंटे बाद जब राठी अपने रूपए तलाश करते हुए पुनः सब्जी मंडी पहुंचे तो इस्माइल ने पूरे रूपए उन्हें लौटा दिए। राठी ने युवक की पीठ थपथपाते हुए आज के समय में ईमानदारी की मिसाल पेश करने लिए आभार प्रकट किया।



