






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक विवाहिता मासूम बच्चे को नींद में छोड़ कर रुपए गहने लेकर ढाणी से फरार हो गई और पति ने थाने पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज करवाई है। क्षेत्र के गांव बिरमसर निवासी 23 वर्षीय युवक इसरराम ने पुलिस को बताया कि मैं मेरी पत्नी जानी देवी व माता पिता के साथ ढाणी में रहता हूं। शुक्रवार को मैं गांव आया हुआ था व रात को गांव में ही रुका। खेत में मेरी पत्नी व माता पिता थे और सुबह करीब 5 बजे मेरे बच्चे के रोने पर माता पिता उठे तो देखा पत्नी ढाणी में नहीं है। पत्नी सोने चांदी के गहने व 45 हजार रुपए नगद लेकर कहीं चली गई। उसने बताया कि परिजनों सहित तलाश करने पर भी पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच सहायक उप निरीक्षक रामनिवास को दी गयी है।



