May 20, 2026
sds

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के लिए 4 करोड़ रूपये की स्वीकृतियां जारी हुई है। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि विधायक अनुशंषा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्तर्गत सीसी सड़कों के निर्माण के लिए कुल 4 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। विधायक ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि वार्ड नंबर 26, 27 में नानूदेवी स्कूल के आगे से ऑंखों के हॉस्पिटल होते हुए माताजी मन्दिर से भैरूदान बाहेती के घर तक 50.04 लाख की लागत से, वार्ड नं. 15 में नेशनल हाइवे 11 उपखण्ड कार्यालय से महेंद्रा ट्रेक्टर एजेंसी से सोहनजी महिया के घर से पूर्व राजू माली के घर से होते हुए हनुमान मन्दिर तक 55.79 लाख की लागत से, वार्ड नंबर 35, 26, 27, 28 में सरदारशहर रोड से श्यामजी मन्दिर होते हुए हनुमान क्लब से तेरापंथ भवन के पीछे से कालू लिंक रोड तक 133.82 लाख की लागत से, वार्ड नंबर 36, 37 में राखेचा मार्ग से उत्तरी आबादी क्षेत्र तक कालूबास धोलिया रोड तक 42.50 लाख की लागत से , बीदासर रोड़ से उपखण्ड अधिकारी क्वार्टर से एनएच 11 तक 26.57 लाख की लागत से, वार्ड नंबर 26, 27, 28 में गोपाल गोशाला से भैंरूजी मन्दिर होते हुए मैन मार्केट गौरव पथ लिंक रोड तक 50.47 लाख की लागत से, वार्ड नंबर 24 बिग्गाबास में सरदारशहर रोड प्रजापति भवन के सामने से लालसिंह के घर तक 11.59 लाख की लागत से, वार्ड नंबर 33 में वाटर वर्क्स की बाउंड्री से शुभकरण डाकलिया के घर तक 29.22 लाख की लागत से नवीन सीसी सड़कों के निर्माण की स्वीकृतियां राज्य सरकार से जारी करवाई गई है। इन स्वीकृतियों पर संबंधित वार्डवासियों ने विधायक का आभार भी जताया है।