






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। डॉ. अम्बेडकर स्टूडेन्ट फ्रन्ट ऑफ इण्डिया के राज्य प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कमल बापेऊ की नियुक्ति कर राज्य में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राजपाल अम्बेडकर ने सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र बरवड़ के अनुमोदन पर कमल मेघवाल बापेऊ को नियुक्ति पत्र देकर संगठन के हित में कार्य करने व बहुजन समाज को मजबूत कर संगठन को राज्य में जन जन तक पहुंचाने की बात कही। बापेऊ ने पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन भी दिया।




