






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड स्तर की स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं को आगामी 7 नवबंर रविवार को समाज द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्वर्णकार मंदिर में रविवार शाम को मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज कार्यकारिणी की बैठक आसकरण सहदेवड़ा की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें ये निर्णय लिया गया है। श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल ने बताया कि समारोह में क्षेत्र के राज्य व केन्द्रीय प्रशासनिक सेवाओं में चयनित प्रतिभाएं, चिकित्सा क्षेत्र चयनित प्रतिभाओं, इंजीनियर, अध्यापक, अन्य सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं सहित बोर्ड परीक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक नम्बर लाने वाले विद्यार्थियों का अभिनंदन किया जाएगा। मंत्री ओमप्रकाश धूपड़ ने बताया कि समाज की प्रतिभाएं या उनके परिजन उनकी उपलब्धि तथा बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थी की अंकतालिका के साथ उनका नाम व फोन नम्बर 9414416272, पवन कुमार बुटण 9314410195, आसकरण सहदेवड़ा 9887346914, प्रह्लाद देवाल 9828662211 पर संपर्क कर दे सकते है। धूपड़ ने बताया कि आयोजन में उपखंड क्षेत्र के समस्त समाज बंधु भाग लेंगे।




