August 30, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में आज 50 लाख के तेल व्यापार नुकसान हुआ है और दिन भर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुपहिया वाहन चालक पेट्रोल के लिए खासा परेशान हुए। आस पास के गांवो से प्रति दिन आने जाने वाले ग्रामीण तेल हड़ताल से मायूस नजर आए और कृषि कार्यों में डीजल का प्रयोग होने वाले कार्यों के अटक जाने से किसान वर्ग ने भी परेशानी झेली है। इस बेमियादी हड़ताल के शीघ्र समाप्त होने उम्मीद आमजन कर रहा है क्योंकि त्योहारी सीजन में व्यापारी वर्ग भी इससे एक ही दिन में बेहाल हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ में आज सभी पेट्रोल पंप बंद रहें और आशीष पेट्रोल पंप पर मरीज को ले जा रही एक एम्बुलेंस को डीजल भरवाया गया। अनुमानित आंकड़ों के अनुसार एक पेट्रोल पंप पर 35 सौ लीटर तेल प्रति दिन दिया जाता है। जिसके अनुसार आज अकेले श्रीडूंगरगढ़ के पेट्रोल पंपों पर 50 लाख रुपए से अधिक का नुकसान आंका जा रहा है। बता देवें यूनियन ने सरकारी वाहनों को तेल नहीं भरने की बात कही और हनुमानगढ़ में पुलिस कर्मियों को भी डीजल नहीं दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़ कर जुड़ें उन समाचारों से जो जुड़ें है सीधे आपसे। श्रीडूंगरगढ़ की सभी प्रामाणिक व विश्वसनीय खबरों से रहें अपडेट आपके अपने न्यूज ग्रुप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।