May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अक्टूबर 2021। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेनिसर के गांव भोजास में घर घर औषधीय पौधे वितरण किए गए। राजस्थान सरकार वन विभाग की इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेनीसर व श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था की टीम के सहयोग से ग्रामीणों को कालमेघ, तुलसी, अश्वगंधा, गिलोय के पौधे दिए गए। स्वयंसेवकों ने 50 परिवारों को पौधे देते हुए इनके औषधीय गुणों के बारे में बताया व पौधों का पालन पोषण करने की बात भी समझाई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भोजास में घर घर पहुंचाए औषधीय पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों को औषधीय पौधों के गुणों के बारे में जानकारी दी गई।