






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2021। ग्रामीण ओलपिंक की चमक अब गांवो में नजर आने लगी है। जिन युवाओं ने ओलपिंक के लिए अपने नाम का पंजीकरण करवाया है वे युवा पूरे दम खम के साथ तैयारियों में जुट गए है। उपखंड के मोमासर, उदरासर, रिड़ी में ग्रामीण ओलपिंक को लेकर युवाओं में जबरदस्त जोश नजर आ रहा है। क्षेत्र के सबसे बड़े गांव मोमासर में घर-घर’ गली-गली उत्साह डूबा है और खिलाड़ी, खेलप्रेमी उनके परिजन पूरे दम खम के साथ खेल तैयारियों में व्यस्त है। गांव में सत्तासर रोड पर खेल मैदान का निर्माण कार्य युद्ध स्तर जारी है और सभी ग्रामीण अपने स्तर पर सहयोग करने में जुटें है। गांव में मनोज कुमार संचेती ने आज कब्ड्डी खिलाड़ियों को टी-शर्ट किट भेंट करते हुए शुभकामनाएं दी। संचेती ने कहा कि खिलाड़ी जोश के साथ तैयारी करें और अच्छा प्रदर्शन कर गांव का नाम रोशन करें जिससे आने वाली पीढ़ी में भी खेल जागरूकता बढ़ें। यहां कब्ड्डी की छात्र टीम का मैदान पर दंगल प्रारम्भ हो गया है और खिलाड़ी सुबह शाम पूर्व खिलाड़ी धीरज नाई, बाबूलाल भांमू, संतोष बाइरा की देखरेख में प्रैक्टिस में जुट गए है। हॉकी में गांव के छात्रा व छात्र टीम नेशनल खिलाड़ी गांव के युवा अजय सिंह के निर्देशन में प्रैक्टिस में जुट गए है। उपसरपंच जुगराज संचेती, वार्ड पंच पवन सैनी, मुकेश नाई, मनफुल गोदारा भी मनोज कुमार संचेती के साथ खेल मैदान पर पहुंचे व मैदान की कार्य प्रगति पर चर्चा की। यहां भव्य गेट का निर्माण भी करवाया जा रहा है।








