May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 3 करोड़ 21 लाख की लागत से 10 नए ट्यूबवैल की इसी वित्तीय वर्ष में बनेंगे और क्षेत्र वासियों को जलसंकट में राहत मिल सकेगी। विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव मोमासर, धनेरू, लिखमीसर दिखणादा, नोसरिया, देराजसर, अमृतवासी, लिखमादेसर, लालासर, बेरासर और कुकणियां में एक-एक ट्यूबवेल की स्वीकृति विधायक अनुशंषा पर की गई है। विधायक ने टाइम्स को बताया कि पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सभी समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक लोक सेवा केंद्र के माध्यम से बारीकी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन गांवो में लंबे समय से जलसमस्या के निराकरण की मांग ग्रामीणों की थी अब इन ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी। महिया ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला का आभार जताया है। वहीं इन गांवों के ग्रामीणों ने भी पेयजल किल्लत की समस्या के समाधान हेतु प्रयास करने के लिए विधायक का आभार जताया है।