






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। भाजपा ने राज्य सरकार की नाकामियों के नारे लगाते हुए देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में उपखंड कार्यालय के बाहर आक्रोश और हंगामे का हल्ला बोल प्रदर्शन के किया। हालांकि उपखंड अधिकारी व तहसीलदार शिविर में जाने के कारण मौके पर नहीं मिले व नायब तहसीलदार सुरेंद्र मीणा को ज्ञापन देकर हल्ला बोल की पूर्णाहुति की गई। कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से उपखंड कार्यालय पहुंचे तो मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई क्योंकि प्रदर्शनकारियों को उपखंड अधिकारी व तहसीलदार के चैम्बर में जाने से रोका गया। प्रदर्शनकारी चैम्बर के बाहर धरना देकर बैठ गए और प्रशासन ने मौके पर पुलिस बुलाई। पुलिस ने शांति रखने की अपील की तो कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सारस्वत ने राज्य में बिजली की बढ़ी हुई दरो, घरेलु व कृषि बिजली की अघोषित कटौती, प्रतियोगी परीक्षाओं में दिन हो रही धांधली, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर जनता को एकजुट होकर कांग्रेस को जवाब देने की बात कही। इए दौरान प्रदर्शन प्रभारी विजय आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पूर्व प्रधान छेलुसिंह शेखावत, चेयरमेन मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जशराज सिंवर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इमरान राइन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिला मंत्री अगरसिंह पड़िहार, जिलामंत्री रामनिवास महिया, ओबीसी जिलामहामंत्री मदन स्वामी, जिला मंत्री अरविन्द चारण, अशोक नाई, रोशन अली छिम्पा, पूर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़,श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के चारों मण्डल अध्यक्ष गिरधारी गोदारा, गंगाधर शर्मा, जगदीश स्वामी, महावीर प्रजापत, और महामंत्री महेश राजोतिया, प्रदीप जोशी, जगदीश पारीक पुनरासर, मूलचंद बाडेला, झंझेऊ से भागीरथ सिंह, सुरेन्द्र स्वामी, मणकरासर से मोहन कुलड़िया मोमासर से सुभाष कमलिया, बजरंगलाल प्रजापत, श्रवण नाई, जेठाराम भाम्भू, जीतू सैनी, धनराज सोनी, आडसर से भगवती प्रसाद, सुरेशसिंह, राजूतोलियासर, सुनील तावणीयाँ, करियासर, जेतासरगणेशगिरी, अर्जुनराम, मुखदास, रामकुंवार शर्मा उदरासर, सूडसर से पवन स्वामी किशन खिलेरी, अंकित स्वामी, बापेऊ मंडल से नरपत सिंह, पूनमचंद भंवर सिंह, धर्मास से जिनकदास, सरपंच पवन पारीक, ओबीसी अध्यक्ष धनराज सोनी, प.स.प्रतिनिधि छोटूराम मेघवाल, देराजसर से हुक्माराम भादू, श्रीडूंगरगढ़ शहर से पार्षदगण विनोद गिरी गुंसाई, विक्रम सिंह, लोकेश गौड़, गोपाल प्रजापत, पवन उपाध्याय, सत्यनारायण नाई, तोलाराम मारू, ओमनाथ जाखड़, लीलाधर बोथरा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावणीयां, महेन्द्र राजपूत, हेमराज भादानी, सलामुदीन चुनगर, गौरीशंकर माली, अशोक माली, मालचंद तातेड, फतेहचंद जांगिड़, गणेश जांगिड़, सुभाष स्वामी, चाँद रतन घोटिया सहित सैंकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण विरोध प्रदर्शन में उपस्थित रहे |








