May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। क्षेत्र में 70 से अधिक किसान परिवार इन दिनों संकट में थे कि उन्होनें अपने खेतों में मंहगा ऋण लेकर लाखों रुपए की लागत से टयुबवैल बनवा लिए, विद्युत निगम की डिमांड राशी भी जमा करवा दी एवं राजस्व विभाग द्वारा कुंआ करवाने की तरमीम भी करवा दी। लेकिन सामान नहीं मिलने से उनके विद्युत कनेक्शन जारी हो पा रहे थे और किसानों के सामने रबी की फसल की बुवाई का संकट खड़ा हो गया था। ऐसे में किसानों में भी जम कर रोष व्याप्त हो गया। श्रीडूंगरगढ़ विधायक के निजी सचिव संदीप दुसाद ने बताया कि किसानों के रोष को देखते हुए विधायक गिरधारीलाल महिया ने निगम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता कर कडाई के साथ किसानों को सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गुरूवार को कनेक्शनों के सामान श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गया है। किसानों को शुक्रवार से अपने-अपने कनेक्शनों का सामान वितरित करने की शुरूआत होगी।