






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। आज गांव बिंझासर में प्रशासन गांवो के संग शिविर में अचानक गांव की बालिकाएं पहुंची और गांव में खेल मैदान की मांग प्रशासन व जनप्रतिनिधि से की। गांव के भागीरथ भूकर ने बताया कि खेल मैदान के लिए उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व प्रधान प्रातिनिधि केसराराम गोदारा से पूजा, सरिता, अंजना, पूजा गोदारा के साथ अन्य बालिकाओं ने गांव में खेल मैदान बनाने की पूरजोर मांग की है। बालिकाओं ने कहा कि गांव में खेल प्रतिभाओं के प्रैक्टिस करने का कोई स्थान नहीं है जिससे खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में पिछड़ जाते है और कई युवतियां गांव में मैदान नहीं होने के कारण खेल ही नहीं पाती है। इस पर उपखंड अधिकारी व प्रधान प्रातिनिधि ने बालिकाओं को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।





