






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अक्टूबर 2021। क्षेत्र के छोटे से गांव रिड़ी से उठ कर व्यापारिक क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल करने वाले मोहनलाल तावणियां ने शुक्रवार को क्षेत्रवासियों से सेवा व क्वालिटी का वायदा किया और मौका था श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में रामस्नेही सुपर मार्केट में श्री रूक्मणी साड़ी सेंटर के भव्य शुभारम्भ का। गांव रिड़ी के मुखराम, रामुराम तावणियां द्वारा प्रारंभ किए गए इस प्रतिष्ठान की शुरूआत टीएम हालमार्क ज्वैलर्स के एमडी मोहनलाल तावणियां ने किया। रामस्नेही सुपर मार्केट के पहले तल्ले पर दुकान नम्बर 124, 125 में शुरू किए गए इस प्रतिष्ठान में जयपुरी, बनारसी साड़ी, राजपूती सूट, सूरत व कलकता की फैन्सी साडियां आदि होलसेल एवं रिटेल दोनो में उपलब्ध रहेगी एवं प्रतिमाह नए डिजायन, नया स्टाक उपलब्ध रहेगा




