May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2021। गांव लखासर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर मदद नहीं करने का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। गहलोत ने किसानों का पूरा ऋण माफ नहीं किए जाने व पेट्रोल की कीमत, बढ़ती महंगाई का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि ‘प्रशासन गांवो के संग’ शिविर जनसेवा के लिए सर्वोत्म योजना है। गहलोत ने कहा कि शिविर का लक्ष्य जरूरतमंद, दलित, पिछड़े, आमजन, को प्रशासन के सभी 21 विभागों द्वारा मौके पर लाभ देना है। उन्होंने कोरोना काल मे फेमस हुए भीलवाड़ा मॉडल को याद करते हुए कहा कि कोरोना में राज्य सरकार के कार्यों की सराहना विश्वभर में हुई और यहां नागरिकों ने कोरोना काल में जरूरतमंद की सेवा का जो उदाहरण पेश किया वो कहीं ओर नहीं मिल सकता है। गहलोत ने राजस्थान राज्य के देश प्रेम व सेवा भाव का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान जैसा कोई प्रदेश नहीं है जहां रीट के 26 लाख अभ्यर्थियों की सेवा में पलक पांवड़े बिछा दिए जो अनुपम उदाहरण रहा और परीक्षार्थियों ने कहा कि यह अन्यत्र दुर्लभ ही है। गहलोत ने युवाओं के लिए खेल व रोजगार पर चर्चा करते हुए कहा कि युवा खेल में भी ओलपिंक तक नाम रोशन कर रहें है और अब ग्रामीण ओलपिंक में युवा खेले जिससे खेलों का स्वरूप ओर निखर सकें। गहलोत ने बेरोजगारी कम करने के लगातार प्रयास करने की बात कहते हुए कहा कि अटकी भर्तियां पूरी करवाने, नई नौकरियां देने, रोजगार के लिए इंवेस्टमेंट राज्य में लाने में सरकार सफल हो रही है। गहलोत ने कहा कि जनता का मुफ्त ईलाज करवाने की योजना ने सैकड़ों नागरिकों को राहत दी है और सरकार ने पशुओं के लिए मुफ्त दवाईयां तो दी है और अब पशु एम्बूलेंस की योजना लाने की तैयारियां की जा रही है। गहलोत ने कहा कि दूध पर प्रति लीटर दो रूपए का अनुदान दिया, अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने के लिए महात्मा गांधी स्कूलों की परिकल्पना को साकार किया गया है। जिस विद्यालय में 500 छात्राएं हो वे विद्यालय महाविद्यालय में क्रमोन्नत करने सहित राज्य भर में महाविद्यालय व कन्या महाविद्यालय खोले जाना गिनवाया। उन्होंने कहा कि राज्य अब बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा चुका है। गहलोत ने कहा कि आपके क्षेत्र में मूंगफली बहुत होती है और किसानो की बिजली की आवश्यकता पर प्राथमिकता से ध्यान रखा जा रहा है। गहलोत ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार लोगों तक कैसे अधिक से अधिक लाभ पहुंचा सकें इसी पर कार्य कर रही है। गहलोत ने पेंशन स्वीकृति, जॉब कार्ड बनाने, रास्ता विवाद निस्तारण, पट्टा जारी होने सहित सभी योजनाओं को गिनवाया व अगली बार फिर राज्य में कांग्रेस की सरकार आने की बात भी कही। गहलोत ने इस दौरे को आक्समिक होने पर भी जिला प्रशासन व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कम समय में तैयारियां पूरी कर लेने पर आभार भी प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकारी योजनाओं की सफलता जनता को गिनवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही पांडाल में हुई भीड़।