






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। नवाचार व सहशैक्षिक गतिविधियों के लिए अंग्रेजी माध्यम के जयपुर पब्लिक स्कूल की क्षेत्र में खास पहचान है। दीपावली अवकाश प्रारंभ होने से पूर्व आज विद्यालय के नन्हें मुन्नों ने रंगोलियां सजाई व दीप जलाकर दीपावली मनाई। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी क्लासरूम के आगे रंगोली बनाई व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भावों से रंगोली को सजाया। विद्यालय की एम.डी. चंद्रमुखी घिंटाला ने विद्यार्थियों को अपने घर मिट्टी के दीपक जलाने की प्रेरणा देते हुए बिजली उपकरणों के नुकसान भी बताएं। विद्यालय के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों को पारंपरिक रूप से दीपावली मनाने की बात कही। घिंटाला ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए ग्रीन पटाखे ही लाने की बात कही तथा स्कूल स्टॉफ के संदीप चौधरी ने परिवार के बड़े सदस्यों के साथ ही पटाखे चलाने की बात कही। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा और छात्र छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनकी रंगोली की भूरी भूरी प्रशंसा की।







