May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2021। केन्द्र की भाजपा सरकार हो या राज्य की कांग्रेस सरकार पेट्रोल पर एक दूसरे को कोसती नजर आती है परन्तु आम जनता को राहत देने के लिए कोई आगे बढ़कर इस पर ठोस निर्णय नहीं ले रहा है। आज फिर पेट्रोल व डीजल के भाव बढ़े है जिससे आमजन का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसी के साथ त्योहारी सीजन पर आम जरूरत का सभी सामान पर महंगाई बढ़ती जा रही है। आज भावों में पेट्रोल और डीजल के दामों में ओर ईजाफा हो गया है तथा आज पेट्रोल 37 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा हुआ है। आज जयपुर में पेट्रोल 116.31 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 107.60 रुपए प्रति लीटर है। श्रीडूंगरगढ़ में आज पेट्रोल 118.98 रूपए प्रति लीटर तथा डीजल 110.07 रूपए प्रति लीटर हो गया है।