May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवम्बर 2021। प्रसिद्ध कलाकारों की सुर लहरी, वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी, गगनभेदी जयकारे और भक्ति भाव, ये देखने को मिला रविवार रात को क्षेत्र के गांव बेनिसर में। यहां सोहनलाल गोदारा परिवार द्वारा बालाजी महाराज का शानदार रात्रि जागरण आयोजन किया गया। जागरण में बाड़मेर से लोक कलाकार प्रेम मंडा, चूरू से भींयाराम राजस्थानी, महावीर नागौरी, सारिका चौधरी, चुनीलाल बिखुनिया, दरियावजी धोलिया, आरके नागौरी आदि कलाकारों ने रात भर भजनों व नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने जम कर भजनों सहित नृत्यों का आंनद उठाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनिसर में शानदार लोक नृत्यों का प्रदर्शन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलाकारों के हैरतअंगेज कारनामों को देख ग्रामीणों ने दांतो तले दबाई उंगली।

विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में मनाया दीपोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के विद्यालयों में दीपावली मनाने के साथ ही स्टॉफ द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं दी जा रही है। आज कालू बास में स्थित विवेक निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दीपोत्सव मनाया। यहां बच्चों फूलों व रंगों की रंगोलियां सजाई व दीपक सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया। ड्रेस कंपीटिशन भी हुआ जिसमें दीपिका प्रजापत व अवनी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा चार और पांच ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मघराज प्रजापत ने दीपावली क्यों व कैसे मनानी है कि बारे में बच्चों को समझाया। विद्यार्थियों ने शिक्षिका माधुरी स्वामी को विदाई शुभकामनाएं दी। स्टॉफ के सहयोग से आयोजन सफल किया गया व कार्यक्रम का संचालन राधा जाट ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल में सुंदर सजावट के साथ मनाया दीपोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने सजाए दीपक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा सजाओ प्रतियोगिता में बच्चों ने सजाई रंगोलियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने फैंसी ड्रेस कम्पीटिशन में भाग लिया।