May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2021। पेट्रोल के बढ़ते दामों ने इसके ऑप्शन पर लोगों का ध्यान केंद्रित किया है। इंटरनेशनल बाजार से लेकर श्रीडूंगरगढ़ बाजार में भी इलैक्ट्रिक स्कूटी नागरिकों की पहली पसंद बनती जा रही है। कस्बे में तहसील कार्यालय के सामने स्थित श्रीबालाजी एंटरप्राइजेज का शुभारंभ हुआ और यहां स्कूटी की ट्रायल राइड लेने वालों की भीड़ लगी है। प्रोपराइटर अभिषेक शर्मा ने टाइम्स को बताया कि उन्होंने स्वयं 6 माह इलेक्ट्रिक स्कूटी अपने पास रखी व उसका पूरा उपयोग किया है। उसके बाद क्षेत्र में 8 जनों को ये स्कूटी दिलवाई व उनका भरोसा देख कर श्रीडूंगरगढ़ में पर्यावरण शुद्धता के साथ इस मुहिम को डवलेप करने का संकल्प लिया है। हमने श्रीडूंगरगढ़ में इलेक्ट्रिक स्कूटी नागरिकों को उपलब्ध करवाने की ठानी है व आज धनतेरस के शुभ अवसर पर इसका शुभारम्भ भी कर दिया है। शर्मा ने बताया कि स्कूटी में सभी आधुनिक फीचर्स है और डिजिटल कंट्रोल भी है। इस स्कूटी में एक बार चार्ज करवाने पर बैटरी 60 किलोमीटर का एवरेज देती है। ये 55 हजार से लेकर 95 हजार तक की कीमत में उपलब्ध है तथा मोबाइल चार्ज का ऑप्शन भी है। सामान्य स्कूटी से इसमें लगेज एरिया अधिक है, वेट कैपेसिटी अधिक है तथा अति आधुनिक जीपीएस सिस्टम तक अवेलबल है। शर्मा ने बताया कि दीपावली ऑफर में बुक करवाने या स्कूटी लेने पर 2100 रूपए नगद की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी। फायनेंस सुविधा, क्रेडिट कार्ड सुविधा पर स्कूटी उपलब्ध है। शर्मा ने बताया कि लगातार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से छुटकारा पाने का ये सरलतम व सफलतम साधन साबित होगा। आज पहले दिन के नतीजों से दुकानदार काफी उत्साहित नजर आ रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका ज्योति जाखड़ पुत्री गोपाल राम जाखड़ को सौंपी इलेक्ट्रिक स्कूटी की चाबी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका व परिजनों ने स्कूटी राइड ली व संतोष प्रकट करते हुए तुरन्त स्कूटी खरीद की।