May 20, 2026
SDT_news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2021। लगातार तेल के दाम बढ़ रहें है और रोजाना बढ़ रहें दामों से पेट्रोल के दामों ने आम नागरिक के जेब को बेदम कर दिया है। त्योहार के मौके पर बाजार में मंहगाई सुरसा के मुंह की तरह बढ़ रही है। आम नागरिक तेल के कारण गड़बड़ाए बजट से परेशान है वहीं तेल कम्पनियां व सरकारें मुनाफा कमाने में लगी है। राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है और गली में पाटों से लेकर रसोई तक, दुकानों से लेकर गांवो तक चर्चा तेल की ही चल रही है। आज पुनः पेट्रोल 46 पैसे प्रति लीटर बढ़ा है व डीजल के दाम आज नहीं बढ़े है। पेट्रोल श्रीडूंगरगढ़ में आज 120 को पार कर गया है और 120.26 पैसे प्रति लीटर मिल रहा है वहीं डीजल कल के भाव पर 110.98 पर ही है।