






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2021। क्षेत्र में एक पिता ने पुलिस की शरण जाकर अपनी पुत्री को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। एक 24 वर्षीय युवती ढाणी से अपने पिता को कुछ सामान लेने गांव जाकर आने का कहा और घर से निकल गई। युवती 20 दिन बीत जाने के बाद भी लौट कर नहीं आई तो पिता थाने पहुंचे व गुमशुदगी दर्ज करवाई। पिता ने पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप भी एक युवक पर लगाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव बिग्गा बास रामसरा से एक युवती 21 अक्टूबर 2021 को सुबह 10 बजे अपनी ढाणी से गांव जाने का कह कर निकली जो आज दिन तक नहीं लौटी। पिता ने गांव के ही जैसाराम नायक का साला इंद्राज नायक निवासी उदासर, सरदारशहर पर अपनी पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता ने युवक को कड़ी सजा देने व पुत्री को ढूंढने की गुहार लगाई है।



