May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2021। हनुमान क्लब में माहेश्वरी समाज की राष्ट्रीय बॉलीवॉल, कैरम और शतरंज प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रसिद्ध व्यवसायी लक्ष्मीनारायण सोमाणी ने कहा कि खेल के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास श्रीडूंगरगढ़ के माहेश्वरी समाज द्वारा किया गया है जिससे समाज को विकास पथ पर आगे बढाने का चिंतन भी हो सकेगा। मुख्य अतिथि सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने अपने संबोधन में समाज का गौरव याद दिलाते हुए समाज में चेतना की लहर का आह्वान किया। लाहोटी ने कहा कि हमें गर्व है कि माहेश्वरी समाज के नागरिक अलग अलग क्षेत्रों में देश सेवा कर रहें है। समारोह में स्वागताध्यक्ष उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बाबूलाल मोहता ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में सक्रिय योगदान देने व समाज हित आगे बढ़कर सेवाएं देने की बात कही। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पश्चिमांचल सभा के संयुक्त मंत्री कैलाश सोनी, उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष संजय करनानी, श्रीडूंगरगढ़ माहेश्वरी सभाध्यक्ष श्रीभगवान चांडक, उद्योग संघ बीकानेर के अध्यक्ष जुगल राठी मंच पर मौजूद रहे। संयोजक ओमप्रकाश राठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी सुदीप राठी ने बताया कि आयोजन महेश पूजन से प्रारंभ हुआ व माहेश्वरी महिला समिति अध्यक्ष भारती डागा, मंत्री ललिता सोमाणी की अगुवाई में मातृशक्ति ने मंगल गीत प्रस्तुत किया। श्रीडूंगरगढ़ सभा मंत्री नारायण कलानी ने बताया कि सभी अतिथियों ने मैच का उद्घाटन नेट से बॉल को काट कर किया तथा राष्ट्रगान के साथ पहला मैच जमा। उन्होंने बताया कि बॉलीवाल प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही है और पहले दिन 12 लीग मैच आयोजित हुए है। कैरम ओर शतरंज के मुकाबले मंगलवार से प्रारंभ होंगे। बता देवें हनुमान क्लब मैदान पर खेल प्रेमियों की भारी भीड़ है और दर्शकों द्वारा खिलाड़ियों की जमकर हौसलाअफजाई की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक अशोक लाहोटी के साथ अतिथियों ने नेट से बॉल काट कर मैच का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश पूजन से प्रारंभ हुआ उद्घाटन सत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर अतिथियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह नजर आया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैच देख रहें है मैच।