May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2021। कस्बे के हनुमान क्लब में चल रही अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ ने नापासर को कड़े संघर्ष में शिकस्त दी। दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और मैच करीब 2 घण्टे चला। देर रात तक दर्शक बड़ी संख्या में डटे रहें रोमांचक मैच में दर्शकों ने जमकर हूटिंग की। मैदान पर पहला मैच महेश स्पोर्ट्स व नोखा के बीच खेला गया जिसे महेश स्पोर्ट्स ने जीत लिया। श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्ट्स व गुरुकुल स्पोर्ट्स की टक्कर में श्रीडूंगरगढ़ स्पोर्ट्स ने जीत हासिल की। देर रात तक कुल 12 मैच खेले गए व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी कुर्सियों पर जमे रहें। शहर अध्यक्ष श्रीभगवान चांडक व शहर मंत्री नारायण कलानी की अगुवाई में समाज के कैलाश तापड़िया, गया प्रसाद लखोटिया, अमित करवा, ललित बाहेती, राजकुमार बिहाणी, सुशील डागा, बजरंग मूंधड़ा, राधेश्याम तापड़िया, मुकेश डागा, महावीर लखोटिया, संजय करवा, गोपाल तापड़िया, राधे सोमाणी, राकेश सोनी, नवीन, रचित कलानी, भेरूदान मोहता सहित अनेक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटें रहें। मीडिया प्रभारी सुदीप राठी ने बताया कि आयोजन के संयोजक ओमप्रकाश राठी भी व्यवस्था जांच में समय व सेवा दे रहें है। बता देवें इस आयोजन के सभी मैच आप श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर लाइव देख सकते है। आप पेज को लाइक करें व अपने परिचितों से करवाए जिससे सबसे पहले क्षेत्र के समाचारों की सभी अपडेट आप तक पहुंच सकें।