May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 नवंबर 2021। राज्य सरकार की खेलों को आगे बढ़ाने की महत्वकांक्षी योजना ग्रामीण ओलंपिक में अब खिलाड़ी 15 नवंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। राज्य भर में 16 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए है जो खेल विभाग के लक्ष्य से 4 लाख कम है। ऐसे में 14 नवंबर से प्रारंभ होने वाले ग्रामीण ओलंपिक में आवेदन की तिथि 15 नवंबर कर दी है। अब आयोजन इसी माह के अंत तक या दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में प्रारंभ होने की संभावना है। बता देवें ग्रामीण ओलंपिक में कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, शूटिंग बॉलीबाल, खो-खो व टेनिस बॉल से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सभी खेलों में पुरुष व महिला दोनों श्रेणियों में मुकाबले होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ में 5686 खिलाड़ियों ने करवाया पंजीयन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण ओलंपिक के माध्यम से युवा खिलाड़ियों के सपनों को पंख से लग गए है और क्षेत्र में खासा उत्साह है। गांवो में खेल मैदान बन रहें है व जागरूक युवा खिलाड़ियों का पूरा सहयोग करने में जुटें हुए है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक के 5686 युवाओं ने सोमवार तक अपना पंजीकरण करवा लिया है। सर्वाधिक पंजीयन कबड्डी में हुआ है व दूसरे स्थान पर क्रिकेट है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक में कबड्डी में कुल 2170 खिलाड़ी, क्रिकेट में 1522 खिलाड़ियों, बॉलीबाल में 599 खिलाड़ियों, शूटिंग बॉलीबाल में 373 खिलाड़ियों, खो-खो में 626 खिलाड़ियों, हॉकी में 396 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। बता देवें ये संख्या सोमवार तक के पंजीकरण की है। अब युवाओं को इसमें भाग लेने का एक मौका और मिल गया है तथा युवा 15 नवंबर तक पंजीकरण करवा सकते है।

देराजसर अव्वल, सुरजनसर दूसरे व रिड़ी तीसरे स्थान पर, कहीं जागरूकता कम।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में खिलाड़ियों के पंजीकरण की संख्या में देराजसर ग्राम पंचायत 472 की बड़ी संख्या के साथ अव्वल स्थान पर है व सुरजनसर 248 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर तथा रिड़ी 228 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है। हालांकि पहले दूसरे का अंतर भी बड़ा है परन्तु कई ग्राम पंचायत प्रयास करें तो दूसरे तीसरे स्थान पर काबिज हो सकती है। कई स्थानों पर जागरूकता की कमी के कारण भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 50 व 100 से भी कम है। ग्राम पंचायत शेरुणा में 138, दुसारणा पंडरीक 142, सत्तासर 154, कुंपालसर 31, राजेडू 169, बाडेला 116, धनेरू 39, बरजांगसर 57, जालबसर 124, उदरासर 162, कल्याणसर नया 97, बापेऊ 96, सूडसर 97, मिंगसरिया 84, टेऊ 112, लिखमीसर उत्तरादा 186 , रिड़ी 228, जाखासर 125, धीरदेसर चोटियान 95, कितासर बिदावतान 44, बाना 112, इंदपालसर सांखलान 48, सोनियासर मिठिया 84, जोधासर 116, लखासर 121, आडसर 56, सोनियासर शिवदानसिंह 38, पुनरासर 159, जैसलसर 87, लिखमादेसर 81, सांवतसर 70, ऊपनी 44, इंदपालसर संखलान में 46, तोलियासर 79, बेनिसर 216, मोमासर 212, बिग्गाबास रामसरा 102, देराजसर 472, कितासर भाटियान 27, बिग्गा 92, सुरजनसर 248, जेतासर 60, बिंझासर 126, कुंतासर 28, संमन्दसर 74, लिखमीसर दिखनादा 37, धर्मास 65, ठुकरियासर 101, डेलवां 67, गुसाईंसर बड़ा 110 जनों ने पंजीकरण करवाया है।