May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2021। कस्बे की मेहमाननवाजी को देश भर में ख्याति दिलाने वाले अखिल भारतीय माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को समारोहपूर्वक होगा। प्रतियोगिता के संयोजक ओमप्रकाश राठी ने बताया कि गुरुवार शाम होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के महामंत्री संदीप काबरा का सानिध्य रहेगा। समापन समारोह की अध्यक्षता कस्बे के उद्योगपति ओर समाजसेवी हरिशंकर बाहेती करेंगे। प्रतियोगिता के सुपर 8 मुकाबले अभी हनुमान क्लब प्रांगण में हो रहे है और रात्रिकालीन मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक भी पहुंच रहे है। सुपर 8 में से टॉप 4 टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे। आयोजन का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जा रहा है।