May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2021। बुजुर्गों की देखभाल में कितनी सजगता की आवश्यकता रहती है यह देखने को मिला है क्षेत्र में हुए एक हादसे से। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास में अपने बिस्तर से गिर कर घायल होने वाले एक बुजुर्ग की मौत के बाद मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार गुर्जर ने बताया कि मोमासर बास के वार्ड 11 निवासी 80 वर्षीय रमजान पुत्र सुल्तान नाई मुसलमान गत 5 नवम्बर की रात को सोते हुए अपने घर मे अपने बिस्तर से नीचे गिर गया था। गिरने से उसके सर में चोटें लगी और परिजन हॉस्पिटल लेकर आये। यहां से उसे गम्भीर अवस्था मे बीकानेर रेफर किया गया और मंगलवार रात को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नही करवाया तो पुलिस ने उनका शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।