






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सबसे भव्य बॉलीवॉल ग्राउंड हनुमान क्लब के प्रांगण में चल रहे अखिल माहेश्वरी खेल प्रतियोगिता में कई टीमें हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गई है। शानदार आयोजन में जबरदस्त उत्साह के बीच खिलाड़ी खेल रहें है व दर्शकों की हूटिंग की गूंज दूर दूर तक सुनाई दे रही है। आज के रोमाचंक मुकाबलों में टीम श्रीडूंगरगढ़ फाइटर्स, आदर्श क्लब श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान स्पोटर्स इरोड तमिलनाडु, बीएल मोहता गुरुकुल सींथल, सुभाष क्लब नापासर, गजनेर युवा, भीलवाड़ा महेश क्लब, नोखा स्पोटर्स टीमें लीग मैच में प्रतियोगिता में बाहर हो गए है। इन सभी को प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश राठी, संजय करनानी, राधेश्याम तापड़िया, नारायण कलानी, गयाप्रसाद लखोटिया आदि द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बता देवें अभी दमदार मुकाबले खेल मैदान पर चले रहे है जो श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पेज पर लाइव प्रसारित हो रहे है।











