May 21, 2026
IMG-20211110-WA0085

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 नवंबर 2021। दिन के अंतिम प्रहर में क्षेत्र में दुःखद हादसे में एक 31 वर्षीय युवक ने अपनी जान गवां दी है। हाइवे पर सातलेरा बस स्टैंड के पास एक गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मारी व बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी। युवक बिग्गा बास रामसरा निवासी युवक ने मौके पर ही अपनी जान गवां दी है और गाड़ी चालक श्रीडूंगरगढ़ की ओर ही आया है। पुलिस को सूचना दे दी गयी है। जागरूक युवा सुरेंद्र स्वामी, गौरीशंकर तावनियां व ग्रामीण मौके पर पहुंचे व आपणो गांव सेवा समिति को फोन किया गया। समिति की एम्बुलेंस में शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है।