






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2021। बुधवार को विधायक गिरधारीलाल महिया ने गांव बिग्गा में प्रशासन गांवो के संग शिविर का अवलोकन कर ग्रामीणों से फीडबैक लिया वहीं शहर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान किया। बिग्गा में विधायक महिया ने शिविर में संपादित होने वाले कार्यों का सत्यापन किया और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। महिया ने सरपंच जसवीर सारण को पानी टेस्टिंग कीट भेंट की। यहां शिविर में उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, सरपंच जसवीर सारण, एसडीएम दिव्या चौधरी सहिय अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रशाशन शहरों के संग अभियान में आज बांटे कपड़े के थैले।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को डागा स्कूल में आयोजित शिविर में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने वार्डों में साफ़ सफाई का ध्यान रखने को कहा। शर्मा ने कचरा संग्रहण बाल्टी एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए कपड़े के थैले वितरित किए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी भवानी शंकर व्यास, नगरपालिका कमल चांवरिया सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित रहें।



