May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवंबर 2021। देश भर में साहित्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले प्रयाग में भाषा शैली व साहित्य प्रतिभा के लिए साहित्य भूषण सम्मान देने लिए श्रीडूंगरगढ़, राजस्थान से साहित्यकार सत्यदीप को चुना गया। भारती परिषद प्रयाग द्वारा बुधवार को आयोजित सम्मान समारोह में साहित्यकार सत्यदीप को साहित्य भूषण सम्मान दिया गया। सम्मान बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा प्राप्त हुआ व शंकराचार्य ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार व सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहें।