May 21, 2026
fff

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 नवम्बर 2021। जिले ने नए एसपी के आने के बाद पुलिस महकमा सक्रिय दिखाई दे रहा है और बड़ी कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार देर रात क्षेत्र के शेरूणा थाने की पुलिस ने नेशनल हाइवे पर एक लग्जरी कार में अवैध रूप से ले जाई जा रही लग्जरी शराब को जब्त किया है। शेरूणा थानाधिकारी रामचंद्र जाट की अगुवाई में पुलिस ने गुरुवार को हाइवे पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे बीकानेर की ओर से आ रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को रोक कर जांच की गई तो पूरी गाड़ी में शराब भरी हुई थी। पुलिस ने गाड़ी में से 19 पेटी बियर ओर 7 पेटी में ब्लेंडर प्राइड सहित अलग अलग ब्रांड की अंग्रेजी शराब जब्त की है। गाड़ी को जब्त करते हुए गाड़ी में सवार गांव सूडसर निवासी हरिराम जाट को तथा बीकानेर निवासी मोहम्मद शरीफ को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी कार्रवाई होने के कारण मामले की जांच श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण को दी गई है।