May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2021। गांव देराजसर के पूनियां पब्लिक स्कूल की छात्रा माया सिद्ध ने 65वीं जिलास्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता 19 वर्षीय में सिल्वर जीतने पर विद्यालय ने उन्हें सम्मानित किया है। स्कूल ने सिद्ध को खेल की प्रेरणा देने के लिए स्कूल की व्याख्याता श्रीमती शकीला को भी सम्मानित किया गया। माया अब आगे 22 नवम्बर से राजलदेसर, चूरू में आयोजित राज्य स्तर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्कूल निदेशक रामचंद्र पूनियां सहित स्कूल स्टॉफ व विद्यार्थियों ने माया को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही।