






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ पोस्ट ऑफिस की कालूबास शाखा में लगातार पांच दिन से कामकाज ठप्प पड़ा है और पोस्ट ऑफिस में लेन देन कार्य पूरी तरह बंद है। बड़ी संख्या में नागरिक यहां रुपए जमा करवाने या निकलवाने आ रहें है और निराश होकर लौट रहे है। विवाह सीजन का समय है और 14 नवंबर को क्षेत्र में बड़ा सावा है ऐसे में सेवाएं ठप्प होने से ग्राहक बुरी तरह से प्रभावित है और भारी परेशानी का सामना कर रहें है। एक ग्राहक को रिश्तदारों के यहां विवाह में भाग लेने के लिए राज्य से बाहर जाना है और वह पैसे नहीं निकलने के कारण जा नहीं पा रहें है। नियमित बचत योजना के ग्राहक भी परेशान है। उन्होंने बताया कि नेट नहीं चलने से उन्हें इस लापरवाही का खामियाजा पेनल्टी के रूप में भुगतनी पड़ती है। ऐसे में परेशान नागरिक विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर रहें है परन्तु दुरस्त करने के नाम पर कोरे आश्वासन दिए जा रहें है। कुछ ग्राहकों ने आरोप लगाया कि प्रति माह ऐसी समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। श्रीडूंगरगढ़ बीएसएनएल के अधिकारी राजीव सोनी ने बताया कि बीएसएनएल ने नई तकनीकी इंस्ट्रूमेंट अपडेट किया जिसके सभी जानकारी बीकानेर से विभाग को दे दी गई है। अब पोस्ट ऑफिस के आईटी कर्मचारियों को अपग्रेड करना है। पोस्ट मास्टर राजकुमार बाहेती ने बताया कि यहां से विभाग के उच्चाधिकारियों को समस्या के बारे में लगातार अवगत करवाया जा रहा है व समाधान के प्रयास किए जा रहें है। बहरहाल लापरवाही किसी विभाग से हो खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है और ये हरहाल जनता शीघ्र समाधान चाहती है जिससे विवाह सीजन में दिक्कतें ना हो।



