May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2021। पर्यावरण व जीव संरक्षण की शिक्षा मानवजाति को देकर सन्मार्ग दिखाने वाले सिद्ध पंथ प्रवर्तक जसनाथजी महाराज का 540वां अवतार दिवस देवउठनी एकादशी को जीवनदान के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। अवतार दिवस सिद्ध युवा महासभा के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता की रक्षा का संकल्प लेकर मनाया जाएगा। शिविर का आयोजन सिद्ध समाज धर्मशाला श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह 8.30 बजे से 2.30 बजे तक किया जाएगा। महासभा के प्रवक्ता मलुनाथ सिद्ध ने बताया की महासभा सभी 36 जातियों से रक्तदान का आह्वान करती है जिससे किसी जरूरतमंद को जीवनदान मिल सकें। भामाशाह भगवाननाथ सिद्ध लिखमादेसर शिविर में आर्थिक सहयोग देंगे। शिविर में महासभा अध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, मंत्री सुभाषनाथ सिद्ध, पप्पानाथ सिद्ध, मनफुलनाथ सिद्ध, राजुनाथ सिद्ध, जस्सूनाथ सिद्ध, बिशननाथ सिद्ध, मुकेशनाथ सिद्ध, पूर्व अध्यक्ष किसननाथ सिद्ध तथा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी अपनी सेवाएं देंगे।