May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2021। बच्चों ने बैडमिंटन के फ्रेंडली मैच खेलें और किसी ने हैंडराइटिंग में कला का प्रदर्शन किया, किसी ने कविता सुनाई तो किसी ने निष्पक्ष मीडिया का चित्र बनाया। ये दृश्य आज संस्कार इनोवेटिव स्कूल में 14 नवंबर के बाल दिवस से पूर्व आज मनाई गई बाल सभा में साकार हुए। बैडमिंटन के सीनियर वर्ग में वासु शर्मा, कोमल दुगड़ ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग में जितेश चुरा और पूजा जोशी विजयी रहें।
हैंडराइटिंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में साक्षी चौधरी प्रथम व जूनियर वर्ग में दिव्या सिद्ध, मीनाक्षी राजपुरोहित विजयी रही। ड्राइंग प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्नेहा स्वामी, कृष्णा प्रजापत प्रथम रही व जूनियर वर्ग में खुशी लोढ़ा, कोमल प्रजापत, अंजली जांघू विजयी रही। स्नेहा ने क्षेत्र के अग्रणी मीडिया ग्रुप “श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स” का चित्र बनाया तो स्टॉफ प्रमुख ललिता गुसाईं ने बच्चों को लोकतंत्र में निष्पक्ष मीडिया का महत्व चौथे स्तंभ के रूप में समझाया। प्रधानाचार्य मनोज गुसाईं द्वारा बाल दिवस के मौके पर पूरे स्कूल के विद्यार्थियों को अल्पाहार करवाया। इस दौरान विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान स्टॉफ प्रमुख ललिता गुसाईं, मनीष लोहिया, हेमंत सिंह सहित स्टॉफ ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिका कृष्णा प्रजापत ने बनाया दुल्हन का सुंदर चित्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाल सभा के आयोजन में विद्यार्थियों व स्टॉफ ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाइम्स के प्रातिनिधि राजू हीरावत को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की पेंटिंग सौंपी गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संस्कार इनोवेटिव स्कूल में बालिका स्नेहा स्वामी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को कागज उतारा।