






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवंबर 2021। बीकानेर जिले में डेगूं के बढ़ते प्रकोप के बीच आई रक्त और प्लेटरेट कि कमी से जिला अस्पताल पीबीएम जूझ रहा है और ऐसे में आज श्री जसनाथजी महाराज के अवतार दिवस पर सिद्ध युवा महासभा द्वारा सिद्ध धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।श्रीडूंगरगढ़ में भी बड़ी संख्या में नागरिक डेगूं से जूझ रहें है व इस शिविर के माध्यम से पीड़ितों की मदद करने का मौका क्षेत्र के युवाओं को मिला है। शिविर प्रारंभ हो गया है और 2.30 बजे तक जारी रहेगा। क्षेत्र के सभी निवासी बिना किसी नेता का इंतजार किए आज रक्तदान करके अपना मानव धर्म निभाए जिससे डेंगू या अन्य बीमारियों से जूझ रहें किसी रोगी के प्राण बचाए जा सकें। रक्त संग्रहण के लिए श्रीडूंगरगढ़ आई टीम के डॉ. कुलदीप मेहरा ने बताया कि डेंगू के कारण रक्त की कमी का सामना जरूरतमंदों को करना पड़ रहा है ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र जिले में रक्तदाता उपखंड के रूप में पहचाना जाता जिससे हमें आज के शिविर से काफी उम्मीद है। मानव जीवन रक्षा के लिए शर्मा ने क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील भी की है। आज आयोजित शिविर में लिखमादेसर निवासी समाजसेवी भगवाननाथ सिद्ध आर्थिक सहयोग देंगे तथा महासभा अध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, मंत्री सुभाषनाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष मनफूलनाथ सिद्ध, महासचिव राजूनाथ सिद्ध, प्रवक्ता मलूनाथ सिद्ध जीव रक्षा संस्थान के सचिव एडवोकेट जसुनाथ सिद्ध, उपाध्यक्ष बिसननाथ सिद्ध, उप सचिव मुकेशनाथ सिद्ध, पूर्व अध्यक्ष किसननाथ सिद्ध सहित अनेक कार्यकर्ता शिविर की व्यवस्थाओं में जुटें हुए है।




