






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में देशसेवा व अनुशासित युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए एनसीसी कैडेट्स की भर्ती की जाएगी है। राज बटालियन एनसीसी बीकानेर द्वारा 19 नवबंर को भारती निकेतन महाविद्यालय के खेल मैदान में भर्ती की जाएगी। यहां भारती निकेतन महाविद्यालय से बालक वर्ग में 18 व बालिका वर्ग में 9 भर्ती ली जाएगी तथा भारती निकेतन विद्यालय से 25 कैडेट्स की भर्ती की जाएगी। इनमें 17 बालक व 8 बालिका कैडेट्स की भर्ती होगी। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि शारीरिक दक्षता के आधार पर कैडेट्स की भर्ती ली जाएगी।



