May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2021। अपनी शिक्षा के लिए आज सैकड़ो विद्यार्थियों ने गांव रिड़ी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। यहां छात्र छात्राओं ने शिक्षक नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन करते हुए टायरों को आग लगा दी है और छात्र एकता के नारे लगा रहें है। स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई है व स्टॉफ बाहर खड़ा है। स्टॉफ ने उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है और विद्यार्थियों ने बिना शिक्षक की नियुक्ति के प्रदर्शन बंद नहीं करने का ऐलान किया है। विद्यार्थियों ने टाइम्स को बताया कि आस पास के करीब 10 गांवों के 1200 छात्र छात्राएं स्कूल में अध्यनरत है और विज्ञान फैक्लटी में एक भी शिक्षक नहीं है। प्रदर्शन में छात्र व छात्राएं शामिल है और अभिभावकों की स्वीकृति भी शामिल है। पुलिस स्थिति पर काबू रखने के लिए मौके पर पहुंच गई है। कोई अधिकारी अभी मौके पर नहीं पहुंचे है और कई स्थानीय नेता मौके पर पहुंचने लगे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई स्थानीय नेता पहुंच रहें है मौके पर, कोई अधिकारी नहीं पहुंचे अभी तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के करीब 10 गांवो के बच्चे पढ़ते है इस विद्यालय में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सैंकड़ो विद्यार्थी कर रहें है जबरदस्त प्रदर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रों ने टायर जलाए, तीन बजे तक समस्या समाधान नहीं होने पर सड़क बंद करने का एलान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्कूल के गेट पर ताला लगा कर सैंकड़ो विद्यार्थी बाहर बैठे है।