May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवम्बर 2021। श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में सीजन का दौर चल रहा है और मंडी में रौनक व उत्साह नजर आ रहा है। मूंगफली उत्पादक क्षेत्र में मूंगफली की जबरदस्त आवक से मंडी में व्यापारियों की भीड़ लगी है। आज मूंगफली के भावों में दो सौ रूपए की तेजी आई है तथा मैथी, जीरा, इसबगोल के भाव भी चढें वहीं ग्वार व काला ग्वार, मोठ, चना, बाजरा के भावों में गिरावट आई। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की विशेष पेशकश “आज के भाव” कॉलम में हम श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी के रोजाना ताजा भाव आप सभी तक पहुंचाते हैं। सभी जिंसों के भाव नीचे सारणी में दिए जा रहें है। आप क्षेत्र के समस्त किसानों को भी श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जोंड़ कर उन्हें अपने क्षेत्र के सभी समाचारों के साथ खेती बाड़ी की खास खबरों से जोड़ें।

ग्वार 6000/- 6100/-
काला ग्वार 5400/-5700/-
मोठ नया 4500/- 5700/-
मूंगफली 5000/- 5400/-
मूंगफली सिकाई 5800/- 6200/-
चना 4600 /- 5000/-
सरसों 5500/- 6800/-
तारामीरा 5400/- 5500/-
मैथी 5500/- 7000/-
गेहूं 1950/- 2100/-
बाजरा 1600/- 1900/-
जीरा 11500/- 12900/-
इसबगोल 11500/- 12300/-
मूंग 5500/- 6500/-
जौ 2100/-2200/-
तिल 9900/-10000/-
धाणा 6000/- 9000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मूंगफली की बंपर आवक से सभी कामगार व्यस्त हो गए है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी में व्यापारियों की रेलमपेल लगी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंडी मूंगफली से भरी।