May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2021। एक युवक से उसके रिश्तेदार युवक ने रास्ता रोक कर मारपीट करते हुए कान काट खाया और पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव डेलवां निवासी बाबूलाल पुत्र हिम्मताराम जाट ने अपने रिश्तेदार इसी गांव के मुकेश पुत्र रतिराम जाट पर आरोप लगाते हुए बताया कि रविवार शाम 7 बजे मुकेश ने रास्ता रोक कर मारपीट की व उसका कान दांत से काट दिया। मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सेवाराम को सौंप दी गई है।