May 21, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2021। अर्थ के बढ़ते प्रभाव में रिश्ते भी धूमिल होने लगे है और समाज पर इनका दुष्प्रभाव भी नजर आने लगा है। गांव लिखमादेसर में एक पिता को जमीन के बंटवारे के लिए उसके 2 पुत्रों परेशान किया तो पिता को पुलिस की शरण में जाना पड़ा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि लिखमादेसर निवासी मेघनाथ ने अपने पुत्र धन्नानाथ व ज्ञाननाथ के खिलाफ परिवाद दी थी जिस पर दोनों को पूर्व में भी पाबंद किया गया था। आज पुनः दोनों युवकों ने पिता से लड़ाई झगड़ा किया तो एएसआई रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।