May 20, 2026
00-25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवंबर 2021। रेलवे ने कोहरे के कारण कई रेल गाड़ियों के फेरे रद्द करने के आदेश दिए थे व अब उसी आदेश की समीक्षा कर विभाग ने बीकानेर- दिल्ली सराय-बीकानेर एवं दिल्ली सराय-जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवाओं का रद्दीकरण निरस्त कर दिया है। यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। बता देवें रेल संघर्ष समिति अध्यक्ष तोलाराम मारू अधिकारियों से इस आदेश को निरस्त करने की मांग कर रहें थे। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार निम्न रेलसेवाओं का रद्दीकरण निरस्त किया जा रहा है:-
1. गाडी संख्या 12458/12457, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का बीकानेर से दिनांक 01.12.21 से 28.02.22 तक (90 ट्रिप) एवं दिल्ली सराय से दिनांक 03.12.21 से 02.03.22 (90 ट्रिप) तक समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 22421/22422, दिल्ली सराय-जोधपुर- दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा का दिल्ली सराय से दिनांक 02.12.21 से 01.03.22 तक (90 ट्रिप) एवं जोधपुर से दिनांक 03.12.21 से 02.03.22 (90 ट्रिप) तक समय-सारणी अनुसार संचालित होगी।