May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 नवंबर 2021। ग्राम पंचायत शेरुणा द्वारा राउमावि में 400 मीटर ट्रेक का निर्माण करवाया गया और आज इस ट्रैक का लोकार्पण विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. जयश्री चौरसिया व सरपंच पति भरत सिंह राठौड़ ने किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में 65 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई। यहां विद्यालय की छात्राओं द्वारा निर्मित विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे देख राठौड़ सहित ग्रामीणों ने बालिकाओं का हौसला बढ़ाया। राठौड़ ने बालिकाओं से पढ़लिख कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में सिकंदर अली, आसुराम, मूलाराम गोदारा उपस्थित रहें। प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्रेक लोकार्पण समारोह में गणमान्य ग्रामीण व स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा में 65 छात्राओं को साइकिल दी गयी।