May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 नवबंर 2021। त्रिपुरा में समुदाय विशेष के धर्मस्थलों व घरों में हुई आगजनी की हिंसात्मक घटनाओं के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रपति के नाम उपखंड कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। एम. राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया के श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष अलीशेर शाह तथा बीकानेर जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा तथा मुराद अली शाह, गुलाम नबी सहित श्रीडूंगरगढ़ पदाधिकारियों ने ज्ञापन देते हुए इन घटनाओं का विरोध किया।