






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितबंर 2021। गुरूवार को देशनोक में करणी माता की ओरण परिक्रमा में दूर दूर से श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित गांवो से भी बड़ी संख्या में भक्त परिक्रमा कर माता के दर्शन करने देशनोक पहुंचे। कोरोना के कारण गत वर्ष परिक्रमा नहीं लगाई जा सकी और इस बार परिक्रमा में सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरूवार को टाइम्स के पाठकों के लिए बाना निवासी मुकेश सोनी व बाडेला निवासी बाबूलाल ज्याणी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष परिक्रमा में भाग लेने पहुंचे व 36 किलोमीटर की परिक्रमा पदयात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने सुबह करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्रा पूर्ण की व अपनी मन्नतें मांगी। ज्याणी के साथ उनके गांव के रामचंद्र राइका, कालूराम खाती, केसुराम खाती, सोहनराम ज्याणी सहित अनेक ग्रामीणों ने ओरण परिक्रमा पूरी की।







