






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना वैक्सिनेशन आई शिथिलता आज दूर होगी और क्षेत्र में 72 स्थानों पर टीके लगाए जाएंगे। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि क्षेत्र में टीके की सैकंड डोज लगवाने के प्रति नागरिक जागरूक हो और आज मेगा वैक्सीनेशन शिविर में अपना पहला व दूसरा टीका अवश्य लगवा लेवें। आर्य ने श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रथम डोज में अग्रणी रहें कस्बे में दूसरी डोज के प्रति नागरिक लापरवाही बरत रहें है। आर्य ने अपील की है कि कोरोना संक्रमण ने बढ़ने के संकेत देने प्रारंभ कर दिए है और सभी क्षेत्र वासी अपना दूसरा टीका शीघ्र लगवाए व अपने आस पास के सभी नागरिकों को जागरूक कर टीकाकरण के लिए प्रेरित करें।
मेगा वैक्सिनेशन में 72 स्थानों पर होंगे आज शिविर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में विभाग ने आज छोटे बड़े गांवो में शिविर का आयोजन कर रहा है। सीएचसी श्रीडूंगरगढ़ व यूपीएचसी श्रीडूंगरगढ़ में कोविशील्ड व कोवैक्सिन के प्रथम व द्वितीय डोज लगेंगे। गांव बिग्गा में कोवैक्सीन के दोनों डोज लगेंगे तथा शेष सभी स्थानों पर कोविशील्ड के दोनों डोज लगाए जाएंगे। गांव मोमासर, आडसर, लालासर, सत्तासर, उदरासर, धीरदेसर पुरोहितान, जालबसर, लाखनसर, सुरजनसर, तोलियासर, धीरदेसर चोटियान, कितासर, जेतासर, कुंतासर, लिखमादेसर, ठुकरियासर, इंदपालसर हिरावतान, इंदपालसर सांखलान, इंदपालसर गुसाईसर, अभयसिंहपुरा, सातलेरा, जैसलसर, अमृतवासी, हथाना जोहड़, बिग्गा बास रामसरा, रिड़ी, बाडेला, बाना, धर्मास, केऊ, नोसरिया, धनेरू, मिंगसरिया, ऊपनी, जाखासर नया, सोनियासर मिठिया, सोनियासर शिवदानसिंह, सोनियासर गोदारन, जाखासर पुराना, बापेऊ, सांवतसर, लिखमीसर उत्तरादा, राजेडू, दुलचासर, देराजसर, सूडसर, गोपालपुरा, टेऊ, लखासर, दुसारणा पीपासरिया, बेनिसर, भोजास, हेमासर, सालासर, कोटासर, शेरुणा, जोधासर, समंदसर, पुनरासर, गुसाईंसर बड़ा, मणकरासर, बिंझासर, लोढेरा, राजपुरा में कोविशील्ड के पहले व दूसरे डोज लगाए जाएंगे।



