






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 नवंबर 2021। किसान आंदोलन के प्रारंभ से अब तक शाहजहांपुर बॉर्डर पर लगातार डटे रहने वाले किसान नेता व भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड अमराराम आज श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगे। बीकानेर में किसी आयोजन में भाग लेने जाते हुए अमराराम का कितासर, श्रीडूंगरगढ़ व शेरुणा में किसानों द्वारा स्वागत-सम्मान किया जाएगा। कॉमरेड मोहन भादू ने बताया कि सुबह 10 बजे तहसील भवन के सामने किसान नेता का स्वागत किया जाएगा व आंदोलन की सफलता पर बधाई दी जाएगी। एसएफआई जिलाध्यक्ष मुकेश ज्याणी व गौरव टाडा स्वागत की तैयारियों में जुटें है।



