May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 20 नवंबर 2021। कोरोना में करीब डेढ़ साल बाद भक्तों के लिए मन्दिर खुल गए है और इस बार भैरव अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। गांव तोलियासर में विश्व प्रसिद्ध बाबा भैरवनाथ मंदिर में आगामी 26 व 27 नवंबर को श्री काल भैरव अवतरण दिवस महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर प्रांगण में 26 नवम्बर को श्री भैरव अष्टोत्तर शतनाम जप का आयोजन रात्रि 10 बजे से किया जाएगा तथा 27 नवम्बर को बाबा का रुद्राभिषेक कर विशेष श्रृंगार सुबह 4 बजे से किया जाएगा। सुबह की आरती के बाद महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा। 27 को ही रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें बीकानेर से गायक नवदीप बीकानेरी एन्ड पार्टी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। मंदिर कमेटी उत्सव की बताया कि बाबा के इस दो दिवसीय कार्यक्रम महोत्सव में क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। कमेटी उत्सव की तैयारियों में जुट गई है।